Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

चीन के हैकर्स ने अमेरिकी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल के नेटवर्क पर सेंध लगाई

द वाल स्ट्रीट जर्नल की खबर में यह खुलासा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), साइबर सुरक्षा और सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए) की पड़ताल में हुआ है। इसमें कहा गया कि चीन के हैकर्स ने टी-मोबाइल के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क को भी हैक करने कोशिश की।

16 Nov 2024

चीन के हैकर्स ने अमेरिकी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल के नेटवर्क पर सेंध लगाई

वाशिंगटन। चीन के हैकर्स ने प्रसिद्ध अमेरिकी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल के नेटवर्क पर सेंध लगाई है। इसे चीन के साइबर जासूसी ऑपरेशन का हिस्सा बताया गया है। वायरलेस नेटवर्क ऑपरेटर टी-मोबाइल का मुख्यालय वाशिंगटन के बेलेव्यू में है।

द वाल स्ट्रीट जर्नल की खबर में यह खुलासा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), साइबर सुरक्षा और सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए) की पड़ताल में हुआ है। इसमें कहा गया कि चीन के हैकर्स ने टी-मोबाइल के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क को भी हैक करने कोशिश की। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि हैकर्स टी-मोबाइल के कितने ग्राहकों का डेटा चुराने में कामयाब हुए।

सीआईएसए ने इस बारे में संयुक्त बयान भी जारी किया है। सीआईएसए ने कहा कि चीन के हैकर्स का लक्ष्य विशेष रूप से अमेरिकी सरकार या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की संवेदनशील जानकारी प्राप्त करना था। बयान में प्रभावित व्यक्तियों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया। सीआईएसए का कहना है कि जांच अभी बंद नहीं हुई है। आगामी दिनों में और भी नया खुलासा हो सकता है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि चीन लंबे समय से अनेक माध्यमों से अमेरिका के वाणिज्यिक दूरसंचार बुनियादी ढांचे को लक्षित कर रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चीन के हैकर्स ने अमेरिकी दूरसंचार कंपनी टी-मोबाइल के नेटवर्क
द वाल स्ट्रीट जर्नल की खबर में यह खुलासा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), साइबर सुरक्षा और सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए) की पड़ताल में हुआ है। इसमें कहा गया कि चीन के हैक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News